हिमाचल में भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक की दौड़ लगाते समय मौत 
Type Here to Get Search Results !

हिमाचल में भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक की दौड़ लगाते समय मौत 

Views

हिमाचल में भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक की दौड़ लगाते समय मौत 

शाहतलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव बड़गांव के एक युवक की दौड़ लगाते समय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के बाद कुछ युवक दौड़ लगाने बड़गांव से सुनहानी की तरफ आए हुए थे। इनमें से एक युवक के जूतों के फीते खुल गए। उसने अन्य युवकों को कहा कि आप चलो में इन्हें बांध कर आता हूं।


 जब युवक दौड़ते हुए करीब 200 मीटर आगे पहुंच गए तो उन्होंने देखा कि युवक अभी तक नहीं पहुंचा। इस पर वे पीछे लौटे और देखा तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से युवक उसे बरठीं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उदय शर्मा (20) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और वह गरीब परिवार से संबंध रखता था। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि शाहतलाई थाना से टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad