मनाली के एक होटल में गोलीकांड, दो लोगों की मौत , महिला गंभीर
Type Here to Get Search Results !

मनाली के एक होटल में गोलीकांड, दो लोगों की मौत , महिला गंभीर

Views

मनाली के एक होटल में गोलीकांड, दो लोगों की मौत , महिला गंभीर

कुल्लु - कहलूर न्यूज़

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में गोलीकांड हुआ है। गोलीकांड में दो लोगों की मौत होने की खबर है। अब तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों ने एक दूसरे को गोली क्यों मारी। एक व्यक्ति ने गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। वहीं एक महिला भी घायल बताई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

घटना सुबह सात बजे की बताई जा रही है। जब होटल से गोली चलने की आवाज सुनी तो स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ा। मौके पर खून से लथपथ दो लोग और महिला फर्श पर पड़े थे। तीनों के आपस में परिचित होने और कारोबारी संबंध होने के चलते आपसी लेनदेन और अवैध संबंध की दिशा में भी पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर ये तीनों एक स्थान पर किस सिलसिले में मिले थे और बात गोली चलने तक कैसे पहुंच गई। 
".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad