देवभूमि जनहित पार्टी ने किया ज़िला बिलासपुर कार्यकारिणी का गठन
Type Here to Get Search Results !

देवभूमि जनहित पार्टी ने किया ज़िला बिलासपुर कार्यकारिणी का गठन

Views

देवभूमि जनहित पार्टी ने किया ज़िला बिलासपुर कार्यकारिणी का गठन

प्रदेश महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा पूजा पॉल की अध्यक्षता में हुआ कार्यकारिणी का गठन।

देवभूमि जनहित पार्टी ज़िला बिलासपुर में ज़िला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ,महासचिव पद के लिए अजय शर्मा को दी कमान ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज पटियाल को बनाया गया।



देवभूमि जनहित पार्टी की जिला स्तरीय बैठक पार्टी कार्यालय चांदपुर में  प्रदेश महिला विंग अध्यक्षा पूजा पॉल की अध्यक्षता में हुई।बैठक में विशेष रूप से देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ पंकज शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही जिला कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई ,चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें सुरेश शर्मा को जिला अध्यक्ष व अजय शर्मा को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा गया।इसी के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व अनुज पटियाल को सौंपा गया।

सरिता परमार,ललित कुमार,लाल सिंह को ज़िला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।कोषाध्यक्ष परविंदर कटोच ,ज़िला प्रवक्ता योगेश ठाकुर व पंकज पठानियाँ को प्रचार मंत्री का दायित्व दिया गया।उसी के साथ पंद्रह सदस्य कार्यकारिणी में नियुक्त किये गए जिनमे उषा ठाकुर,योगेश ठाकुर,पंकज पठानियाँ,ललित कुमार,लाल सिंह अंजना ठाकुर,सपना ठाकुर, रेखा ठाकुर,राम ठाकुर, सकेत ग्रेवाल,प्रमोद शर्मा,दीपक ठाकुर, अरुण ठाकुर, तरविंदर चंदेल व राहुल शर्मा को दायित्व सौंपा गया।

इसके अतिरिक्त राजनीतिक मामलों की कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें शेखर ठाकुर,सीमा चंदेल, निशा चन्देल,सनी शर्मा,उर्मिला शर्मा,वीरेंद्र,सचिन सोनी,विजेंदर चंदेल, बीरबल शर्मा ,रचना शर्मा व राजेश शर्मा को कार्यभार सौंपा गया। उसके उपरांत बैठक में किस तरह देवभूमि जनहित पार्टी के  घुमारवीं मण्डल अध्यक्ष राहुल शर्मा का दायित्व  व सदर मण्डल का दायित्व थुमन ठाकुर को सौपा गया। बैठक में पार्टी के  प्रचार प्रसार को जन जन तक पहुंचाना है इस बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad