बाड़ी चौक महिला मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान
भराड़ी---क़हलूर न्यूज़
उप तहसील भराड़ी के अंर्तगत आने वाली घण्डालवीं ग्राम पंचायत के गावँ बाड़ी चौक महिला मंडल ने महिला मंडल प्रधान उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान के तहत गांव के रास्तों महिला मंडल भवन परिसर के आस पास फैली गंदगी व नालियों को साफ किया व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर महिला मंडल उप प्रधान आशिया बेगम,सचिव नीलम ,कोषाध्यक्ष निशा कुमारी सहित महिला मंडल सदस्यों ने भाग लिया।