भराड़ी - महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर टौणीदेवी माता मंदिर भराड़ी ,लढ़यानी, ललवाण ,में विशाल भंडारों का आयोजन
भराड़ी - रजनीश धीमान
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर टौणीदेवी माता मंदिर भराड़ी ,लढ़यानी, ललवाण ,में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में शिवरात्रि की संध्या पर गावँ लढ़यानी में भजन संध्या का आयोजन किया गया ,भजन गायक संजीव कपिल ,परषोत्तम ,व जगन्नाथ ने भजनों द्वारा शिव स्तुति की व लुप्त हो रही संस्कृति को भी जीवित रखने के लिए भजनों द्वारा संदेश दिया ।वहीं दूसरी ओर भराड़ी स्थित टौणीदेवी देवी मंदिर ,शिव मुक्तेश्वर मंदिर लढ़यानी, ललवाण के साथ लढ़यानी में भी शिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की भांति विशाल भंडारों का आयोजन किया गया साथ ही शिव भक्तों की भारी भीड़ रही।टौणीदेवी मंदिर कमेटी से उप प्रधान संजीव चौधरी ,दिनेश शर्मा,रमेशचौधरी,बलदेव चौधरी,बली राम,नवीन ,अजय ,रोबिन ,मुक्तेश्व मंदिर लढ़यानी से राकेश,हेमराज,श्रवन शर्मा,दिनानाथ,प्रेम सागर,कश्मीरी लाल व ललवाण कमेटी से व्यास देव ,देव राज,कश्मीरी लाल ,रजत ,अश्वनी, सूरम सिंह ,जय कृष्ण आदि ने अपना योगदान दिया।