घुमारवीं महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Views

घुमारवीं महिला कांग्रेस द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 घुमारवीं-क़हलूर न्यूज़

घुमारवीं महिला कांग्रेस ने महिला दिवस के अवसर पर घुमारवीं में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र भर से महिलाओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया तथा सोनिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां अपने विचार रखे वहीं गीत संगीत से भी कार्यक्रम को रंगीन बना दिया।

बैठक में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए सोनिका शर्मा ने कहा कि हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। इसके अलावा इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहले अमेरिका में 1909 में मनाया गया था। तब करीब 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क सिटी में वोटिंग के अधिकार, काम के घंटे कम करने व बेहतर वेतन की मांग को लेकर आंदोलन किया था। 

यह बात सही है कि महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि आज भी कई जगहों पर उन्हें लैंगिक असमानता, भेदभाव झेलना पड़ता है। कन्या भ्रूण हत्या के मामले आज भी आते हैं। महिला के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हमारा यह कत्तर्व्य है हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प लें। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम शर्मा, प्रोमिला, पवना शर्मा व अन्य महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad