तेंदुए की दहशत से सहमे जंगला गांव के लोग
घुमारवीं, रजनीश धीमान
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत जांगला के गांव सलासी में बीती रात तेंदुए ने एक भैंस के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात के समय तेंदुए ने गौशाला में बंधे भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया था तथा उसकी आवाज सुनकर घर के मालिकों ने बाहर देखा तो तेंदुआ तेंदुए ने भैंस के बच्चे को जकड़ रखा है। लोगों के शोर के बाद तेंदुआ वहां भाग गया। इस घटना के बाद लोग तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। पंचायत समिति झंडूता के अध्यक्ष अभिषेक चंदेल ने बताया कि इस तेंदुए ने शाम के समय ही पशुओं पर व लोगों पर हमले शुरू कर दिए है तथा लोगों का शाम के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।
उन्होंने बताया कि कल रात को भी तेंदुए ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया तथा उसे बुरी तरह से नोच डाला। अभिषेक चंदेल ने बताया कि इस घटना के बारे में उपमंडल झंडूता के वन परिक्षेत्र अधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि जल्द ही वह इस पर कोई कार्यवाही करें ताकि लोगों के मन से डर निकल सके। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस गांव में एक पिंजरा स्थापित कर तेंदुए को शीघ्र पकड़ा जाएगा। वन विभाग ने तेंदुए के मूवमेंट वाले आस-पास के गांव में अलर्ट भी जारी कर दिया है।