घुमारवीं - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक आयोजित -क़हलूर न्यूज़
Type Here to Get Search Results !

घुमारवीं - भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक आयोजित -क़हलूर न्यूज़

Views


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक आयोजित

 घुमारवीं ( कुंदन रतन )

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवीं की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह घुमारवीं में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग उपस्थित हुए।

 जबकि मंडलाध्यक्ष धनीराम सौंखला ने बैठक की अध्यक्षता की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। बैठक में मोर्चे के कार्यों के लिए पूरे मंडल को 9 सेक्टरों में बांटा गया। हर सेक्टर का एक प्रभारी व एक सह प्रभारी बनाया गया जो प्रत्येक बूथ पर 10 प्रहरी और अनुसूचित बहुल बूथों पर 20 प्रभारी बनाए जाने वारे विचार विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि ने संगठन को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए समस्त मंडल के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा

 उनसे आग्रह किया कि यह कार्य 31 जुलाई 2021 तक पूरा कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिलाध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल ने कहा कि प्रदेश स्तर से जो कार्य मंडल सह मोर्चे को प्रदान किए गए उन्हें समय पर करें और मिशन रिपीट 2022 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आज से ही कमर कस लें।

 इस बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशन दास, जिला सचिव सीताराम मंडल, महामंत्री हेमराज जोगिंदर सिंह व सचिव एवं पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत हटवाड़ विमला धीमान भी उपस्थित थी।
फोटो-बैठक के बाद सामुहिक चित्र में सभी
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad