सतलुज नदी में प्रवाहित की गई राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां
घुमारवीं (कुंदन रतन )
पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां सैंकड़ों कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में ओहर में सतलुज नदी में प्रवाहित की गई। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
इससे पहले शुक्रवार को अस्थि कलश यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में ले जाई गई। जहां पर जगह जगह लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राजा वीरभद्र की अस्थियोँ को पुष्पांजलि अर्पित की। राजेश धर्माणी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र लोगों के दिलों में राज करते रहे हैं और आगे भी लोग उन्हें उनके प्रदेश के लिए किए गए कार्यों को लेकर हमेशा याद करते रहेंगे।
धर्माणी ने कहा कि आज प्रदेश के निर्माण में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है। और उन्होंने हर वर्ग की उन्नति समाज हित में कार्य किये हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के लोगों कि सेवा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोगों को राजा वीरभद्र सिंह की कमी खल रही है। लेकिन प्रदेश की जनता के दिलो में राजा वीरभद्र सिंह हमेशा जिंदा रहेंगे।