घुमारवीं ( कुंदन रतन)
प्रदेश युवा कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड में वहां रह रहे बच्चों के साथ मनाया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रजनीश मेहता ने की। मेहता ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रदेश युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार आज हमारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भगेड के पास अनाथालय में बच्चों को फल, फ्रूट, बिस्किट, जूस, कॉपियां व पेंसिल आदि बस्तुएं बांटी।
मेहता ने कहा कि राहुल गांधी का हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि मानव व समाज सेवा के काम करते रहिए इसी को मानते हुए करोना काल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मानव सेवा के कार्यों में जुटे हैं। मेहता ने कहा कि राहुल गांधी के आदेश थे कि इस बार उनके जन्म दिवस को जरूरतमंदों की मदद कर के जन्मदिवस मनाएगा। जिसके चलते युवा कांग्रेस ने आज यह दिन अनाथालय व प्रवासी बच्चों संग मानने का फैसला किया था।
साथ ही मेहता ने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत युवा कांग्रेस के सौजन्य से अभी तक जब से प्रदेश में कोरोना महामारी का आगमन हुआ है तब से लेकर आज दिन तक युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जरूरतमंद की मदद करता रहा है और यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,विकास गर्ग,नितेश राणा,विकास शर्मा,गौरी शंकर, करण सोनी,रिंकू कुमार आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।