भाजपा किसान मोर्चा ने कोविड सेन्टर घुमारवीं में कोरोना मरीजो को बांटे फल : KEHLOOR NEWS
Type Here to Get Search Results !

भाजपा किसान मोर्चा ने कोविड सेन्टर घुमारवीं में कोरोना मरीजो को बांटे फल : KEHLOOR NEWS

Views



भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं ने कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को पहुंचाए फल : KEHLOOR NEWS
घुमारवीं 29 मई
भाजपा किसान मोर्चा घुमारवीं मंडल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत घुमारवीं सिविल अस्पताल में कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आपदा और इस महामारी के दौर में जनता के साथ खड़ा है तथा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर तथा अपने-अपने स्थानों पर सेवा कार्यों में लगे हैं। मोर्चा कार्यकर्ता इस समय महामारी के समय किसी को भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हिमाचल की भाजपा सरकार इस महामारी में आम जनता की समस्त परेशानियों को तथा इस महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग है। इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता परिवेश शर्मा, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, मंडल महामंत्री संजय ठाकुर तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो-फल देते हुए
".

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad