फैसला: चंडीगढ़ में भी लगा लॉकडाउन, हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर बढ़ी पाबंदियां
Type Here to Get Search Results !

फैसला: चंडीगढ़ में भी लगा लॉकडाउन, हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर बढ़ी पाबंदियां

Views


सार
हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ में भी 11 मई तक का लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा सरकार के सात दिन का लॉकडाउन और पंजाब सरकार की ओर से कड़े प्रतिबंध लगाने के बाद यूटी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस बारे में सोमवार को यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लिया। 


यूटी प्रशासक पहले से ही ट्राईसिटी में एक साथ सख्ती लागू करने के पक्ष में थे। इससे पहले भी पंजाब और हरियाणा सरकार की ओर से मोहाली व पंचकूला में वीकेंड कर्फ्यू लगाने के बाद ही यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया था। अब पंजाब और हरियाणा की ओर से आए नए आदेशों के बाद यूटी प्रशासन ने भी ट्राईसिटी में सख्ती के लिए फैसला लिया है। हालांकि इस बार कुछ नियमों में ढील दी गई है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए इस समय लॉकडाउन जरूरी था।

फिलहाल शहर में लागू हैं ये सख्तियां
शहर में फिलहाल रात्रि और वीकेंड कर्फ्यू है। शहर में रोजाना शाम 6 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहता है। इसके अलावा प्रशासन ने हर शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया है। हालांकि, शहर के व्यापारी लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि पिछली बार लगे लॉकडाउन से अभी तक वह उबर नहीं पाए हैं, ऐसे में अगर प्रशासन ने एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया तो स्थितियां बेहद खराब हो जाएंगी। 

ट्राईसिटी में कोरोना से 18 की मौत, 2379 संक्रमित मिले
ट्राईसिटी में रविवार को कोरोना से 18 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 2379 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ में 860, मोहाली में 1045 और पंचकूला में 464 मरीज शामिल हैं। मृतकों में चंडीगढ़ के 7, मोहाली के 7 और पंचकूला के 4 लोग शामिल हैं।

".
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad