![]() |
फोटो:-राहत राशि प्रदान करते हुए |
संस्कार संस्था ने दी 5000 रुपये की आर्थिक सहायता
घुमारवीं
घुमारवीं की अग्रणी समाज सेवी संस्था संस्कार सोसाइटी द्वारा गाहर गांव के कुलदीप सिंह को 5000 की आर्थिक मदद की। यह मदद संस्था के कोषाध्यक्ष राजेश शामा व अन्य सदस्यों ने उन्हें घर पर जाकर दी। राजेश शामा में बताया कि गाहर गांव के कुलदीप सिंह पिछले कुछ महीनों से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब सप्ताह में दो बार इनका जिला अस्पताल में डालसियास हो रहा है।
कुलदीप सिंह के परिवार में उनकी पत्नी व पुत्र है। परिवार में कमाने वाले कुलदीप सिंह ही थे जो अब बीमारी से जूझ रहे हैं। जिस कारण अब परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। संस्था के अध्यक्ष अमृत लाल कतना ने कहा कि संस्था समय समय पर जरूरत मंदो की मदद को सदैव ततपर रहती है। इससे पहले भी संस्था निर्धन छात्र छात्राओं, बीमारी से ग्रसित लोगों की आर्थिक मदद करती रही है। इसके अलावा संस्था द्वारा पौधा रोपण, जल संरक्षण, नशा निवारण, छात्र अभिनंदन, निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन समय समय पर किया जाता है।