बिलासपुर।
है। शुक्रवार को उपायुक्त को बतौर पत्र के माध्यम से जिलाध्यक्ष ने यह बात ध्यान में लाई है। पत्र में जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि उनके पास बिलासपुर शहर के बीचों-बीच एक निजी संस्थान है। जिनमें तीन बडे हॉल है। अगर प्रशासन को किसी भी समय कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्थान चाहिए हो तो वह अपना सेंटर नि:शुल्क प्रशासन को दे देंगे।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि कोविड महामारी के दौर में युवा कांग्रेस जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी है। उन्होंने प्रशासन को यह भी आश्वस्त किया है कि इस महामारी के दौर में अगर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नि:शुल्क प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे कोरोना महामारी एक भयंकर रूप धारण कर चुकी है, आए दिन बिलासपुर जिला में सैंकडों मामले कोविड के सामने आ रहे है।
जिसके चलते प्रशासन ने कोविड सेंटरों की भी संख्या बढा दी है। ऐसे में अगर प्रशासन को कोविड सेंटर के लिए कोई अन्य स्थान भी चाहिए होगा तो वह भी युवा कांग्रेस उपलब्ध करवाने से पीछे नहीं हटेगी। जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि पिछले सत्र भी युवा कांग्रेस ने जरूरतमंद लोगों को मास्क,राशन से लेकर दुध तक नि:शुल्क मुहैया करवाया है। इस सत्र के लिए भी वह पूरी तरह से तैयार हो गए है। वहीं, उपायुक्त रोहित जम्वाल ने भी युवा कांग्रेस के इस निर्णय का स्वागत किया है। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में अगर इस तरह की नौबत आती है तो प्रशासन युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की मदद लेगी। इस मौेके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता नरेश कुमार सहित बलवीर सिंह मौजूद रहे।